फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में 14 परर वारों की 26 मड़ईयां स्वाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता दोयम हरिजन बस्ती में शनिवार को दिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में 14 परिवारों की 26 मड़ईयां जल करस्वाहा हो गई। वहीं एक व्यक्ति भी आग बुझाने में झुलस गया।
विज्ञापन

नौबरार देवारा जदीद किता दोयम गांव के हरिजन बस्ती में ज्यादातर लोग मड़ईयां डाल कर कर जीवन यापन करते थे। शनिवार को दिन में लगभग दो बजे अचानक एक व्यक्ति के मड़ई में आग लगी। हवा के झोंके के चलते आग ने तेजी से अगल-बगल स्थित मड़ईयों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में लालमति, संजय, राजेश, रमेश, सती, रमी, शीला, चंद्रावती, रंजीत, अंबिका, इंद्रावती, शशिकला, शंकर, रामजीत, शांति आदि की कुल 26 मड़ईयां जल कर खाक हो गई। इसके साथ ही इन लोगों की घर गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया है। आग बुझाने के चक्कर में रमेश गंभीर रुप से झुलस गया है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अगलगी की इस घटना में रंजीत का आटो भी जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की अथक परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें