फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसगवां में गोली लगने से पिता की मौत, पुत्र घायल, डीजे को लेकर छिड़ा विवाद

Sat, 20 Apr 2019 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज में थाना पसगवां क्षेत्र के गांव नयागांव जाट में बरात चढ़त के दौरान दो पक्षों में डीजे को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को मोहम्मदी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव नयागांव जाट निवासी प्रद्युम्न की बहन की शादी थी। उनके दरवाजे पर डीजे बज रहा था। बरात भी दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। रात लगभग एक बजे डीजे के गाने को लेकर अर्जुन और उनके पड़ोसी सुनील सिंह के बीच विवाद हो गया। इस पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने दरवाजे पर पहुंच गए और दोबारा गाली गलौज करने लगे।

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच फायरिंग हो गई, जिसमें गोली लगने से अर्जुन के पिता इंद्रपाल (48) और अर्जुन का भाई मोहन घायल हो गए। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। घर वाले घायल इंद्रपाल और मोहन को सीएचसी मोहम्मदी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने इंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक इंद्रपाल के पुत्र मोहन ने बताया कि उसके हाथ में छर्रे लगें हैं। पुलिस ने मोहन की तहरीर पर सुनील सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी सुनील सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। मामले की विवेचना सीओ श्रेष्ठा ठाकुर को सौंपी गई है।

डीजे पर गाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में घटना हुई है। मृतक के पुत्र मोहन की तहरीर पर दो सगे भाइयों सुनील सिंह और संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सुनील सिंह को हिरासत में ले लिया है। - शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना पसगवां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें