फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्याकर फेंकी मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शौच करने गई महिला की हत्या कर मंगलवार की सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर कंधरापुर थाने की पुलिस आखापुर गांव पहुंची। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के संबंध में महिला के पति ने अपनी भाभी, उसके बेटे और पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घरेलू विवाद हत्या की वजह बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मृत महिला शांति देवी (30) पत्नी सरकार यादव कंधरापुर थाना क्षेत्र के आखापुर गांव की निवासी थी। उसका पति गुजरात रहता था। मंगलवार को वह होली का त्योहार मनाने के लिए घर आया। घर आने पर पता चला कि उसकी पत्नी शांति देवी भोर में ही घर से शौच करने के लिए निकली, लेकिन अभी तक नहीं लौटी। परिवार के लोग शांति को तलाश ही रहे थे कि किसी ने उसका शव घर के पीछे गेहूं के खेत में फेंके जाने की सूचना दी। शांति के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार के चोट के निशान थे। शांति का शव मिलते गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर कंधरापुर थाने की पुलिस पहुंची। उधर शांति की लाश मिलते ही पति सरकार की भाभी अनीता देवी पत्नी रामाश्रय याद, उसका बेटा आशीष यादव और पड़ोसी लालबहादुर यादव घर से फरार हो गए। इन लोगों का कोई पता नहीं चलने पर सरकार को शक हुआ और उसने इन तीनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शांति देवी एक चार वर्षीय बेटी की मां थी। प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। तीनों नामजद आरोपी भी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें