फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा और साली ने मिलकर की थी श्रवण की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के एक गांव में 23 जनवरी की रात हुई लकड़ी कारोबारी श्रवण यादव (20) की हत्या प्रेमिका की मां ने अपने जीजा के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला श्रवण यादव तीन भाई और दो बहनों में बड़ा था। बाजार में उसकी लकड़ी की दुकान थी। 23 जनवरी 2018 की रात करीब नौ बजे श्रवण अपने छोटे भाई प्रवीण के साथ कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था। रात साढ़े दस बजे आए एक फोन के बाद श्रवण घर से बाहर निकल गया। रात करीब बारह बजे श्रवण की मां श्यामदुलारी जगी और दरवाजे के बाहर शौचालय की दीवार के सहारे खड़े श्रवण को देखकर उसके पास पहुंची। श्रवण के सिर के पीछे चोट लगी थी। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेे गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान खोजी कुत्ता श्रवण के दरवाजे से सूंघते हुए घर से करीब पांच सौ मीटर दूर कौलवासी पत्नी जयराम यादव के घर तक गया। मकान की दीवार पर खून का निशान था जिसे पानी से धोने का प्रयास किया गया था। श्रवण के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि श्रवण का कौलवासी देवी की बेटी से संबंध था। मना करने पर भी श्रवण नहीं माना तो कौलवासी अपने जीजा जीयनपुर कोतवाली के कोटवा गांव निवासी श्याम बिहारी के साथ मिलकर श्रवण का सिर दीवार से टकराकर घायल कर दिया और श्रवण को उसके शौचालय की दीवार के सहारे खड़ाकर फरार हो गए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि शनिवार को दोनों को घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें