फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी

Sat, 21 Apr 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में एक महिला के साथ युवक छेड़खानी करने लगा। नाराज महिला ने उसकी पिटाई कर दी। घटना की शिकायत जीआरपी से की गई है। रायबरेली जनपद की रहने वाली एक महिला का मायका बनारस के गोदौलिया में है। पिता का निधन होने की जानकारी होने पर वह शुक्रवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से मायके जा रही थी। वह जनरल कोच में सवार थी। उसके बगल में एक युवक भी बैठा था।
विज्ञापन


वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इससे नाराज महिला ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के यात्रियों ने भी उसे पीटा। महिला ने प्रतापगढ़ पहुंचने पर जीआरपी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें