फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम के समक्ष मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी सिंहवारा गांव में लोहिया आवास पाने वाले लाभार्थियों की शनिवार को जांच करने पहुंचे भूमि संरक्षण अधिकारी सहित अन्य के समक्ष ग्राम प्रधान और शिकायतकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर एक दूसरे पर लाठी-डंडा चले। साथ ही दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के संबंध में दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज कर ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनका रविवार को चालान कर दिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि महराजगंज थाने के महाजी सिंहवारा गांव निवासी रोशनलाल यादव ने शिकायत की थी कि लोहिया आवास का लाभ अपात्रों को दिया गया है। शिकायत की जांच करने के लिए शनिवार को भूमि संरक्षण अधिकारी सहित अन्य लोग पहुंचे। इस दौरान शिकायतकर्ता रोशनलाल के लोग और ग्राम प्रधान हरिमंगल के समर्थक जुट गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और हवाई फायरिंग की गई। घटना के संबंध में रोशनलाल ने प्रधान हरिमंगल सहित छह लोगों को आरोपित किया है। जबकि प्रधान हरिमंगल ने तहरीर देकर रोशनलाल सहित पांच लोगों को आरोपित किया। पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर प्रधान हरिमंगल, रोशनलाल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें