फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति भंग में दो लोग भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी लालगंज आरके सिंह मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराते हुए दोनों पक्ष से एक-एक लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम लालगंज ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसडीएम लालगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक जिन दोनों लोगों को जेल भेजा गया है। उसमें एक पक्ष से लालगंज बाजार से सटे मसीरपुर गांव निवासी शाहिद पुत्र फरीद और दूसरे पक्ष से लालगंज बाजार निवासी अरविंद उर्फ हरामी सोनकर का नाम शामिल है। एसडीएम ने बताया कि इन दोनों में पुरानी रंजिश चलती है। इसके चलते शनिवार को पुन: दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए थे। स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना पर चौकी प्रभारी लालगंज को भेजा गया तो मनबढ़ पुलिस के समक्ष भी मारपीट करने पर उतारू थे। इसलिए इन दोनों का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। एसडीएम ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष से चार लोग और दूसरे पक्ष से दो लोग फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें