फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने चोरों का खंगाला जा रहा रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के परवेजाबाद गांव में स्थित प्राचीन मंदिर से शुक्रवार की रात अष्टधातु की तीन कीमती प्रतिमाएं चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस दौरान पुलिस उन पुराने चोरों का रिकार्ड खंगाल रही है। जिन्हें पूर्व में इस प्रकार की कीमती मूर्तियों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि रविवार की देर शाम तक पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

बता दें कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के परवेजाबाद गांव में वर्ष 1872 में रामजानकी मंदिर बनवाया गया। तभी से उसमें डेढ़-डेढ़ फूट की राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां स्थापित की गई थी। मंदिर का देखरेख शिवकुमार गुप्ता करते हैं। शुक्रवार की रात चोर मंदिर का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और तीनों कीमती प्रतिमाएं चुरा ले गए। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासे के लिए उन पुराने चोरों का रिकार्ड खंगाल रही है। जिन्हें पूर्व में कीमती मूर्तियों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें