फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के समसाबाद गोसाई का पूरा गांव में छत के रास्ते भीतर घुसे चोर 20 हजार रुपये नगदी सहित तीन लाख रुपये मूल्य का सामान औैर आभूषण चुरा लिया। सोमवार को पीड़ित परिवार मुंबई से घर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

समसाबाद गोसाई का पूरा गांव निवासी बृजमोहन गिरी पुत्र कमला का पूरा परिवार मुंबई रहता है। छह माह पूर्व यह लोग किसी वैवाहिक कार्यक्रम में आए इसके बाद पुन: मुंबई चले गए। घर में ताला बंद था। इसबीच चोर छत के रास्ते बृजमोहन के घर में घुसे और कमरों का ताला तोड़कर भीतर रखा 20 हजार रुपये नगद, पत्नी विमला देवी, बहू निशा के आभूषण, कपड़ा, बर्तन आदि करीब तीन लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। उधर मुंबई में बृजमोहन के पिता कमला की मौत हो जाने पर सोमवार को पूरा परिवार घर पहुंचा। इस दौरान मकान के भीतर के हालात देखकर दंग रह गए। सीओ बूढ़नपुर श्यामनरायण ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें