लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र मेें चोरों ने रविवार की रात परसौरा व बनारपुर गांवो के दो घरों से 26 हजार रुपये नगद और दो लाख रुपये मूल्य का सामान और आभूषण चुरा लिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ितों मेें मिस्टर पुत्र स्व. अफजाल अहमद देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बनारपुर गांव के निवासी हैं। रविवार की रात चोर छत से मिस्टर के घर में घुसे और जिस कमरों में लोग सो रहे थे। उसकी कुंडी बाहर से बंद कर घर से 16 हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये मूल्य का आभूषण और कीमती सामान चुरा लिया। रात करीब ढाई बजे मिस्टर जब पेशाब करने के लिए जगा तो दरवाजा बाहर से बंद मिलने पर वह शोर मचाया। शोर सुन पड़ोसी ने कमरे की कुंडी खोले। इसीक्रम में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के परसौरा गांव निवासी रामजीत चौहान के मकान में चोर रोशनदान काटकर अंदर घुसे और दस हजार रुपये नगद और दो बक्सा उठा ले गए। सोमवार की सुबह पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।