फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले के आरोपियों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग में हुए 150 करोड़ के घोटाले में दो स्कूलों के खिलाफ एफआईआर के साथ ही आरसी जारी हो चुकी है। इसके बाद भी अभी तक आरोपियों से इसकी वसूली नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को संबंधित फाइल तलब की है। वसूली और गिरफ्तारी के लिए उन पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके अलावा 50 अन्य स्कूलों की चल रही जांच जल्द से जल्द जारी कर इनके खिलाफ भी आरसी जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से जारी होने वाली छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति, पेंशन आदि मदों में वर्ष 2008-09 से 2013 के दौरान लगभग 150 करोड़ का घोटाला हुआ था। जांच में 2.86 करोड़ के घपले की पुष्टी होने पर चार एफआईआर दर्ज कराई गई थी और 34 लोगों को नामजद किया गया था। इसमें पिछले दिनों जावेद जूहा स्कूल, अंबारी पर लगभग 25 लाख और बलिराम बेचू इंका के खिलाफ 61 लाख की आरसी भी कटी थी। इसके बाद भी आरोपियों से वसूली नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह से इनकी फाइले प्रस्तुत करने को कहा है, ताकि वसूली के लिे इन पर शिकंजा कसा जा सके और गिरफ्तारी की जा सके। इसके अलावा 50 अन्य स्कूल-कालेजों की चल रही जांच रिपोर्ट को जल्द से जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इन से जल्द गबन की गई धनराशि का वसूला जा सके। समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह ने बताया कि अधिकतर जांच अधिकारियों की रिपोर्ट मिल चुकी है। जल्द ही इसे जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें