फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते-देखते बही खून की धारा

Mon, 01 Jan 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल मे तलवार से घायल जैनब। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
बस्ती/मुंडेरवा। बोदवल के बरडाड़ पोखरे में किताबुन्निशा की शिकायत पर एक माह के भीतर आरोपी तबारक उर्फ सोनू का तीन बार शांतिभंग की आशंका में चालान किया जाना साबित करता है कि पुलिस प्रशासन की जानकारी के बावजूद विवाद इतना बढ़ता गया। इस विवाद को सुलझने के लिए राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर जा चुकी थी। बावजूद इसके जैनब और उसकी मां किताबुन्निशा नेे कांटा फंसाना बंद नहीं किया। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों का कहना है कि रफीउल्लाह के परिवार में उसका बड़ा बेटा मोहम्मद फारूख गल्ले की दुकानों पर पल्लेदारी और ठेला आदि लगाता है। छोटा भाई तबरेज उर्फ सोनू भी मजदूरी करके किसी तरह से गृहस्थी चलाने में पिता और भाई का हाथ बंटाता रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास का जब-जब निर्माण शुरू कराता था, तब-तब किताबुन्निशा और जैनब कुछ न कुछ कर देती थी, जिससे काम रोक दिया जाता रहा। 

 मृतका किताबुन्निशा के बेटे मोहम्मद जुबेर ने देर शाम मुख्य अभियुक्त समेेत सात लोगों को नामजद कराया है। जिसमें तबरेज के अलावा उसका भाई मोहम्मद फारुख, अखतर अली और अब्दुल्लाह पर मारपीट कर हत्या और बैठोले, करमहुसैन और निजामुद्दीन पर साजिश करने, उकसाने और अन्य आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने सातों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सोनू के अलावा सभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस गिरफ्त में आए रफीउल्लाह के छोटे बेटे तबारक उर्फ सोनू ने कबूल किया कि इस बार भी जब वे दोनों निर्माण रोकने पर आमादा होते दिखीं तो वह आपा खो बैठा। तलवार लेकर बरडांड़ के पास जाती मां-बेटी पर तलवार भांज दिया। जिंदगी और मौत के बीच झूल रही जैनब मां के साथ ही रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें