फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बाहर भेज फंदे पर झूल गई पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनाजपुर। थाना क्षेत्र के बेलाकलीचपुर गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्धाहाल में फंदे से लटकता एक विवाहिता का शव मिला । घटना की जानकारी होने पर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। अभी तीन जून को युवती की शादी हुई थी। महिला के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मृतका सरिता सिंह (24) पत्नी पुनीत सिंह मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलीचपुर गांव की रहने वाली थी। तीन जून 2017 को पुनीत की शादी गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के ठगुना गांव निवासी तहसीलदार सिंह की बेटी सरिता सिंह से हुई थी। सरिता इन दिनों अपनी ससुराल में थी। घर पर सरिता और उसके पति रह रहे थे। जबकि सास सुभावती देवी और ससुर रामसहाय छत्तीसगढ़ में रहते हैं। पुनीत ने नौ दिन का व्रत रखा था। गुरूवार की सुबह सरिता ने अपने पति को जगाया और दूध लाने के लिए भेज दिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर साड़ी के सहारे फंदे से लटक गई। कुछ देर बाद पुनीत दूध लेकर घर पहुंचा और पत्नी को आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसे खोजने लगा। पुनीत ने जब दरवाजा खटखटाया तो भीतर से बंद था लेकिन कोई आवाज नहीं आ रही थी। इस पर पुनीत ने खिड़की से झांककर देखा तो सरिता फंदे से लटक रही थी। वह दरवाजा तोड़कर भीतर घुसा और सरिता को इलाज के लिए लालगंज बाजार ले जा रहा था। जैसे ही देवगांव के करीब पहुंचा कि सरिता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मायके से सरिता का भाई प्रवीण सिंह पहुंचा और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर सरिता की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें