फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.60 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। साइबर अपराध में दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। लोगों की असावधानी के कारण ठग और साइबर अपराधी आसानी से उन्हें शिकार बना रहे हैं। ठगी कर खाते से 1.60 लाख रुपये निकलाने के मामले में शनिवार को भी जीयनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुचुई गांव निवासी दिनेश पाल ने शनिवार को थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि 11 जुलाई को वह लाटघाट बाजार में स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया हुआ था। वहां पहले से दो युवक खड़े थे। दोनों देखने के बहाने दिनेश का एटीएम कार्ड लेकर देखने लगे और बदलकर उसे दूसरा थमा दिया। बाद में जालसाजों ने दिनेश के कार्ड के जरिए खाते से 1.60 लाख रुपये निकाल लिया। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कोतवाल जीयनपुर रविंद्रबहादुर सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें