फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी से चिकित्सक नदारद, तड़पते रहे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मार्टीनगंज। तहसील मुख्यालय से सटे स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को दोपहर बाद इलाज के लिए पहुंचे घायलों को इलाज तक नहीं नसीब हुआ। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और फार्मासिस्ट दोनों नदारद थे। सफाईकर्मी ने घायलों को जिला अस्पताल के किए रेफर किया। डिप्टी सीएमओ ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय से सटे स्वास्थ्य केन्द्र पर इमरजेसी ड्यूटी के डाक्टर विशेष कर छुट्टियों के दिन गायब रहते हैं। इस बत्र्ीच अगर कोई अकस्मात कोई दुर्घटना हो जाए या कोई मरीज आ जाए तो पीड़ितों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार के दिन इमरजेंसी में डा. सुषमा गुप्ता और फर्मासिस्ट राधेश्याम यादव की ड्यूटी लगी थी। दोनों अपनी ड्यूटी से गायब थे। साढ़े तीन बजे बाइक की टक्कर से घायल महिला और दो बच्चे पहुंचे। दर्द से क राह रहे थे, लेकिन प्राथमिक उपचार देने वाला कोई नहीं था। स्वास्थ्य केन्द्र के सफाईकर्मी हरिभजन ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मुन्शीलाल पटेल से पूछा गया तो उन्होंन कहा कि मामले की जाुनकारी की जा रही है। डिप्टी सीएमओ परवेज अख्तर ने कहा कि जांच कर कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें