फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से गिरकर युवक की मौत,हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिया से गिरकर युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

मृतक के भाई ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या की दी तहरीर
फोटो-24,25,26 में
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव वरहा मोहब्बतपुर निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को उसका शव नाले की पुलिया के नीचे बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि वह नशे में पुलिया पर लेट गया होगा और नीचे गिर गया, इससे उसकी मौत हुई। वहीं परिजनों ने पिता पुत्र सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
बरहा मोहब्बतपुर निवासी रामभजन का 32 वर्षीय पुत्र अरविंद वर्मा शनिवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर गया हुआ था। देर रात घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी रात में खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सुबह गांव के पश्चिम नाले की पुलिया के नीचे उसका शव पड़ा पाया गया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत और कोतवाल अशोक पाल सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इधर, मृतक के छोटे भाई रमाकांत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम लगभग चार बजे उसके भाई का पड़ोसी राजपाल से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि राजपाल ने अपने पुत्र भवनेश, संजू और अपने साथी दिनेश निवासी गांव ढकिया रघा के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी। उधर, कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर प्राय: नशे में धुत हो जाता था। आशंका है कि अरविंद ने शराब पीने के बाद नाले के पुल की दीवाल पर लेट गया होगा अचानक करवट लेने पर वह पुल के नीचे गिरा और पत्थरों से सिर में चोट लग जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के सिर में चोट लगी और खून भी निकला है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर उपरोक्त लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
मौत की खबर पर बेहोश हुई पत्नी
अरविंद की मौत की खबरल सुनते ही परिजनों का कोहराम मच गया वहीं उसकी पत्नी कांति बेहोश हो गई। परिजनों ने पानी डालकर किसी तरह उसे होश में लाए। परिजनों के अनुसार उसके सात वर्षीय पुत्र आरब और 6 माह की पुत्री सेजल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें