फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान युवक और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा/बलरामपुर (आजमगढ़)। सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव पेट्रोल पंप के पास 30 अप्रैल को और बरदह थाना क्षेत्र के कोदहरा गांव के पास दो मई को हुए सडक़ हादसे में घायल महिला और युवक की इलाज के दौरान वाराणसी के वीएचयू में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

मृत महिला विमला देवी (45) पत्नी मिंटू बरदह थाना क्षेत्र के बरौना गांव की रहने वाली थी। वह दो मई की शाम पैदल कहीं जा रही थी। जैसे ही वह कोदहरा गांव के पास पहुंची कि अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गई। परिवार के लोग उसका वाराणसी के वीएचयू में इलाज करा रहे थे। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई। विमला देवी तीन बेटी और दो बेटों की मां थी। इसीक्रम में बरदह थाना क्षेत्र के तीरहूतीपुर गांव निवासी रामजीत बिंद (35) पुत्र रामदुलार 30 अप्रैैल को अपने गांव की गई बारात से घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सरायमीर थाने के नंदाव पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें रामजीत गंभीर रुप से घायल हो गया। तभी से उसका वाराणसी के वीएचयू में इलाज चल रहा था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रामजीत दो बेटा और तीन बेटियों कापिता था।
विज्ञापन

आशीष तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें