फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रणजी ट्रॉफी में धमाल मचाने वाले क्रिकेटर सरफराज का आजमगढ़ में जोरदार स्वागत, अपनों से मिल हुए खुश

Sat, 09 Jul 2022 04:41 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ निवासी सरफराज खान के लिए रणजी ट्रॉफी 2021-22 सीजन में 6 मैचों की 9 पारियों में कुल 982 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 275 का था, जबकि उनका औसत 122.75 का था। 
विज्ञापन
सरफराज खान का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के बासूपारगांव निवासी क्रिकेटर सरफराज खान और मुशीरखान का शुक्रवार को जनपद आगमन हुआ। उनके जनपद आगमन पर खेल प्रेमियों ने उनके घर पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन


मुंबई रणजी टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान ने आईपीएल के बाद रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। सरफराज खान के लिए रणजी ट्रॉफी 2021-22 सीजन में 6 मैचों की 9 पारियों में कुल 982 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 275 का था, जबकि उनका औसत 122.75 का था।  

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में उन्होंने एक दोहरे शतक समेत 4 शतक, 2 अर्धशतक जड़े। 93 चौके और 16 छक्के उन्होंने इन 9 पारियों में जड़े। वहीं सर डॉन ब्रैडमैन के बाद स्ट्राइक रेट में विश्व में दूसरा स्थान सरफराज खान का है। सरफराज खान ने यूपी के खिलाफ भी नॉटआउट 301 रन बना चुके हैं।

विज्ञापन

वर्ष 2022 में रणजी मैच के पूर्व सरफराज खान यूपी की तरफ से भी रणजी क्रिकेट खेल चुके हैं।  बाद में सरफराज खान ने यूपी क्रिकेट छोड़कर फिर से मुंबई क्रिकेट टीम ज्वाइन किया। रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान ने पिछले 13 पारियों में छह शतक जमाए हैं। इनमें एक तिहरा शतक, 3 डबल सेंचुरी, पांच बार 150 से ज्यादा का स्कोर और 3 अर्धशतक शामिल हैं।

उन्होंने पिछली 13 रणजी पारियों में छह बार 150 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। रणजी ट्रॉफी 2022 में सरफराज ने अब तक 275, 63, 48, 165 और 153 रन बनाए हैं। वहीं उनके छोटे भाई मुशीर खान जो मुंबई रणजी क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

उनके पिता व कोच नौशाद खान ने खुशी का इजहार किया और कहा कि उनके दोनों बेटे भारतीय टीम का हिस्सा बने यही उनका सपना है। उनकी इस सफलता पर आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति के एसके सत्येन, ग्राम प्रधान वहाब, एहसान खान, नासिर खान, अजीम खान फुरकान खान आदि ने उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें