फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: पूर्व सैनिक ने खेत में घुसी गाय को गोली मारी, मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बंदूक के साथ गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2020 09:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
गाय - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के  जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देऊपुर कमालपुर गांव में गुरुवार सुबह खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रही लावारिस गाय को सेवानिवृत्त सैनिक ने गोली मार दी। इससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली गई। आरोपी वाराणसी में रेलवे में गार्ड की नौकरी करता है।

विज्ञापन


पूर्व सैनिक चुन्नू लाल के खेत में गुरुवार  को एक लावारिस गाय गेहूं की फसल चरने लगी। इससे गुस्साए चुन्नूलाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मार दी। इससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में प्रयुक्त बंदूक बरामद कर ली गई है। उधर, पशु चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ डॉ. डीआर मौर्य ने गाय के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया गया। गौरतलब है कि क्षेत्र के साथ पूरे जनपद में छुट्टा पशुओं से लोग परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए किसान बार-बार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें