फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप गिरि हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार में गोली मारकर हुई दिलीप गिरि की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को 10-10 हजार के तीन इनामिया आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज गिरि पुत्र अशोक गिरि, राहुल गिरि पुत्र महेन्द्र गिरि, निर्भय गिरि पुत्र अशोक गिरि निवासी सेठौली गोपालपुर शामिल हैं। पिछले मंगलवार को पुलिस ने निर्देश गिरि पुत्र शिव कुमार गिरि और शिवम गिरि पुत्र सुरेश गिरि को गिरफ्तार किया था। उस समय उपरोक्त तीनों आरोपी फरार हो गए थे। हत्या के इस मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया था, जिसमें एक आरोपी अंजनी राय पहले ही गिरफ्तार था।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली के सोठौली गोपालपुर गांव निवासी दिलीप गिरि (40) पुत्र रमाशंकर गिरि की पिछले बुधवार को गोसाईगंज बाजार में गोली गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने मृतक के पट्टीदार दिनेश गिरि पुत्र शिवकुमार, नीरज गिरि पुत्र अशोक, राहुल गिरि पुत्र महेंद्र, शिवम पुत्र सुरेश, निर्भय गिरि पुत्र अशोक के साथ ही इनके साथी विजय यादव पुत्र रामचंद्र, अंजनी राय पुत्र उदय नरायन राय व अभिषेक राय पुत्र अंजनी राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एक आरोपी अंजनी राय पुत्र उदय नरायन राय निवासी श्रीकांतपुर को गिरफ्तार कर लिया गया था। अन्य फरार आरोपियों पर एसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। देवगांव पुलिस ने मंगलवार को निर्देश और शिवम को भी गिरफ्तार किया था। दोनों ने चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए की हत्या करने की बात कबूली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर बुधवार को जौनपुर की तरफ से डोमनपुर होकर आने वाले मार्ग पर बुढ़ऊ बाबा स्थान के पास मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो बाइक, देसी पिस्टल, तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें