फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मनरेगा में भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों ने मंगलवार को नरौली बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक चेतावनी किसान मार्च निकाला। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित 23 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मनरेगा में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

मार्च में क्रांतिकारी किसान यूनियन, किसान संग्राम समिति, अभा किसान महासभा, अभा किसान सभा, जनमुक्ति मोर्चा, खेत मजदूर किसान संग्राम समिति, संयुक्त किसान मजदूर संघ, भारतीय किसान यूनियन, जय किसान आंदोलन, जनवादी लोक मंच के लोग शामिल रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों-मजदूरों की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। किसानों से वादाखिलाफ़ी, झांसी में 17 नौनिहालों की अस्पताल में मौत, मणिपुर नरसंहार पर चुप्पी चिंताजनक है। किसानों ने मनरेगा में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, नजरुल जमीनों पर सदियों से बसें ग़रीबों को उजाड़ने पर रोक लगाने की मांग की है। कार्यक्रम में दुखहरन राम, रामाश्रय यादव, दानबहादुर मौर्य, अवधराज यादव, जयप्रकाश नारायण, डॉ. रवींद्र नाथ राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें