फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नाम जोड़ने के लिए आए 31852 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 23 व 24 नवंबर काे विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में नाम जोड़ने के लिए 31852 और नाम काटने के लिए 16862 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन








अभियान के दौरान 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले लोगों को मतदाता बनाने के लिए फाॅर्म छह भरवाया जा रहा है। नामों को हटाने के लिए फाॅर्म सात भरवाया जा रहा है। 23 व 24 नवंबर को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद में फाॅर्म छह के 31852 आवेदन और फार्म सात के कुल 16862 आवेदन आए। सबसे अधिक फाॅर्म छह और सात के आवेदन आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए आए।







090







विधानसभावार आए आवेदन







विधानसभा नाम बढ़ाने नाम हटाने







अतरौलिया 2585 1408







गोपालपुर 3258 1561







सगड़ी 2418 1432







मुबारकपुर 3598 1598







आजमगढ़ 5400 2775







निजामाबाद 2294 1477







फूलपुर-पवई 2582 848







दीदारगंज 3840 1889







लालगंज 2926 1994







मेंहनगर 2951 1880







00







निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 29 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। अभी हमारे पास फाॅर्म छह के 31852 और फाॅर्म सात के 16862 आवेदन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें