फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना तीसरी लहर: फिर मिले 45 नए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी भारी संख्या में कोरोना के नए संक्रमित मिले। कुल 45 नए केस बुधवार को सामने आए है। जिलाधिकारी आवास में दो तो जजेज कंपाउंड में तीन नए केस मिले है। लगातार संक्रमण बढ़ रहा है और लापरवाही जस की तस है। यदि ऐसा ही हाल कुछ और दिन रहा तो जिले में संक्रमण चरम पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि बुधवार को जिले में मात्र 1647 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अब कांटैक्ट ट्रेसिंग में भी पॉजिटिव मिलने लगे है। जिससे निश्चित तौर पर स्थिति भयावह होती जा रही है। बुधवार को मिले 45 पॉजिटिव में चार अन्य जनपदों के है, जिन्हें वहां रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी आवास में दो व जजेज कंपाउंड में तीन नए केस मिले है। अब तक जिले में कुल 18067 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। जिसमें 17689 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। 229 लोगों की अब तक जिले में मौत हुई है तो वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 149 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें