फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्जी में मिला संक्रमित निजी अस्पताल में रहा था भर्ती, कई लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका

विज्ञापन
जहानागंज के पुनर्जी गांव में दो कोरोना संक्रमित मिलने के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में कुल 14 कोरोना संक्रमितों की पुष्टी हुई थी। इसमें दो लोग जहानागंज के पुनर्जी के हैं। इसमें एक मुंबई से आया प्रवासी और दूसरा उसका पड़ोसी है जो उसे बीमार होने पर अस्पताल लेकर जाता था। ये भी बताया जा रहा है मुंबई से आए प्रवासी के बीमार होने पर उसे ब्लाक के ही एक निजी अस्पताल पर भर्ती कराया गया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा है। निजी अस्पताल से कई लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुंबई निवासी प्रवासी 11 मई को ट्रक से आया था। मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में जांच कराई थी तो सब सामान्य था। घर में पत्नी, दो लड़के और एक लड़की है। आने के बाद से ही वो बीमार था। पड़ोस का ही एक युवक उसे अस्पताल लेकर जाता था। दोनों की ही रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। ये भी बताया जा रहा है कि मुंबई से आया व्यक्ति बीमार होने पर ब्लाक के प्राइवेट अस्पताल में एक दिन तक भर्ती भी था। इससे क्षेत्र और दहशत का आलम है। उस अस्पताल में काफी लोग इलाज के लिए पहुंचते थे। दोपहर तक गांव में स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। सिर्फ गांव के रास्ते पर बैरीकेडिंग कर दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

जहानागंज के पुनर्जी गांव में कोना संक्रिमित के घर को किया जा रहा सेनेटाइज।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें