फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बनेगा 500 बेड का एल-1 अस्पताल, 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया महिला कोरोना पॉजिटिव के लिए रहेगा रिजर्व

विज्ञापन
एल-1 हास्पिटल के समकक्ष बनाए जा रहे अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एनपी सिंह सहित अन्य अधिक? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। आगामी 15 दिन कोरोना संक्रमण को लेकर काफी भारी पड़ने वाले हैं। इसे देखते हुए शासन ने जिले में कम से कम 500 बेड के एल-1 अस्पताल की व्यवस्था का निर्देश बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों व स्वास्थ्य महकमे को दिया। इसके बाद से तो जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एल-1 स्तर के अस्पताल के रूप में फिलहाल 30 बेड के सीएचसी कोल्हूखोर व 100 शैय्या अस्पताल तरवां को चिह्नित किया गया है। यहां एल-1 मानक के अनुरूप कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए जरूरी व्यवस्था लगभग पूर्ण हो चुकी है। इसके अलावा स्वास्थ्य महकमे ने और बेड के लिए महामृत्युजंय डेंटल कालेज चंडेश्वर, एमएसडी पॉलिटेक्निक बालपुर खरैला और एक विद्यालय अमौड़ा को भी चिह्नित किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन स्थलों पर कराई जा रही व्यवस्थाओं का डीएम एनपी सिंह, विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार, एसपी त्रिवेणी सिंह ने संयुक्त रुप से शुक्रवार को निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि महामृत्युंजय डेंटल कालेज में 48 बेड शुक्रवार की शाम तक काम करने लगेंगे। जल्द ही इसे 100 बेड का किया जाएगा। उन्होंने बेड की व्यवस्था, सैनिटाइजेशन का कार्य व किचन को जल्द सक्रिय करने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया को एल-2 हास्पिटल के समकक्ष बनाया गया है। इसमें आठ बेड की व्यवस्था की गई है। इसे महिलाओं के लिए आरक्षित रखा जाएगा। इसके साथ ही डीएम ने एल-1 अस्पताल सीएचसी कोल्हूखोर व 100 शैय्या तरवां को जल्द सक्रिय करने का भी निर्देश दिया।
कंटेनमेंट जोन का भी अधिकारियों ने किया निरीक्षण
आजमगढ़। जिलाधिकारी एनपी सिंह व विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को कंटेनमेंट जोन का भी निरीक्षण किया। डीएम ने सैयद बाबा कालोनी राजस्व ग्राम मुंडा तहसील सदर , राजस्व ग्राम खलीलाबाद तहतसील सदर व विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार ने राजस्व ग्राम खुदातपुर तहसील सदर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि कंटेनमेंट जोन में दुध, फल, सब्जी, किराना के सामान को डोर टू डोर उपलब्ध कराया जाए। कंटेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति इलाज के लिए बाहर जा सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को टीम के माध्यम से सैंपलिंग कराने का भी अधिकारियों ने निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, एसीएमओ डॉ. वाईके राय, एसडीएम सदर रावेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

कंटेंमेंट जोन का निरीक्षण करने पहुंचे विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें