मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन करते फूलपुर पावर सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा कर्मचारी?
- फोटो : AZAMGARH
फूलपुर। बकाया के भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को पावर सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान न हुआ तो कामकाज ठप कर वे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
पावर सब स्टेशन पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर उत्तर प्रदेेश बिजली मजदूर संगठन संविदा इकाई के आह्वान पर बिजली दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ओरियन कंपनी के साथ संगठन से समझौते के अनुरूप कार्रवाई न किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि ओरियन कंपनी संविदा कर्मचारियों को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं दे रही है। कंपनी द्वारा सभी का ईपीएफ भी समय से जमा नहीं किया जा रहा है। इसके चलते संविदा कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि रविवार तक अगर भुगतान नहीं हुआ तो सोमवार से अनवरत धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में संतोष चंद्र शेखर, फूलचंद यादव, अभिषेक यादव, मो. इस्लाम, राजमन पांडेय, नारद मुनि, संतोष कुमार, शिवशंकर, यशवंत शर्मा, अखिलेश, मो. कलीम, शैलेश कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, अरविंद आदि मौजूद रहे।