फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में संविदाकर्मी की मौत, क्षेत्रीय वन कार्यालय दोहरीघाट में था तैनात

Mon, 13 May 2024 06:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जनपद के दोहरीघाट स्थित क्षेत्रीय वन कार्यालय में तैनात वाचर की रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के अखईपुर गांव निवासी राज मंगल यादव (52) क्षेत्रीय वन कार्यालय दोहरीघाट मऊ में वॉचर के पद पर करीब 15 वर्ष से कार्यरत थे। रविवार की रात वह नई बाजार दोहरीघाट महुला से पौधरोपण का कार्य देखकर साइकिल से वापस घर जा रहे थे।

महुला पुलिस चौकी के पास मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह वापस दोहरीघाट की तरफ जाने लगे। अभी वह महुला यूनियन बैंक के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया, जिसके उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें