फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस ने रविवार की देर रात फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी अपराधी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया अपराधी डी-34 गिरोह का सदस्य व अहरौला थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली पुलिस शनिवार की रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्राइमरी पाठशाला कौड़िया के पास एक अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए मौजूद है। पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही एक युवक झाड़ी में छुप गया। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। इस पर अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो गोली बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल भेज दिया। घायल बदमाश की पहचान अहरौला थाने के हिस्ट्रीशीटर व डी-34 गिरोह के सक्रिय सदस्य दिलशादए निवासी खुरासो चकशाह काफी थाना कोतवाली फूलपुर के रूप में की गई। गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद से बदमाश चल रहा था। आईजी अखिलेश कुमार ने कुछ दिनों पूर्व ही इस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ में घायल अपराधी पर दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें