फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के पालन के लिए लगातार हो रही कार्रवाई

विज्ञापन
शहर के मुख्य चौक पर लॉकडाउन के दौरान गश्त करती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने बताया कि मंडल के जनपदों में लॉक डाउन का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित कराने में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। कोरोना वायरस की महामारी और विभीषिका के प्रति कुछ लोग अभी भी पूरी तरह से सजग और संजीदा नहीं हैं, जो स्वयं उनके, उनके परिवार एवं पूरे समाज के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने संदेश दिया कि एक सभ्य समाज का नागरिक होने के नाते आप लोगों का यह कर्तव्य है कि लॉक डाउन के दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। लॉक डाउन ब्रेक करने पर आजमगढ़ में 44 एफआईआर, 99 गिरफ्तारी और पांच वाहन सीज, मऊ में 39 एफआईआर, 31 गिरफ्तारी और 77 वाहन सीज और बलिया में 11 एफआईआर, 53 गिरफ्तारी और 12 वाहन सीज की कार्रवाई की गई है। बलिया में अब तक कुल 6764 वाहनों का चालान भी किया जा चुका है।
पूरे मंडल में विदेश और अन्य राज्यों और जनपदों से कुल 22,765 यात्री आए हैं। आजमगढ़ में 14646, मऊ में 4059 और बलिया में 4060 यात्री हैं। आजमगढ़ 14446, मऊ में 4020 एवं बलिया में 3852 यात्री आए हैं। कुल 183 यात्री अन्य जनपदों एवं राज्यों में जा चुके हैं। तीनों जनपदों में 966, 857 और 304 यात्री 28 दिन की अवधि पूर्ण कर चुके हैं। आजमगढ़ से 634 सैम्पल, मऊ से 341 और बलिया से 303 सैम्पल भेजे गए थे। इसमें अधिकांश की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। आजमगढ़ में 172, मऊ में 91 एवं बलिया में 101 जांच रिपोर्ट आनी शेष है। आजमग़ में 38, मऊ में 28, बलिया में 70 बेड राजकीय अस्पतालों में आइसोलेशन के लिए आरक्षित हैं। प्राइवेट अस्पतालों में आजमगढ़ में 90, मऊ में 30 एवं बलिया में 60 बेड आइसोलेशन के लिए आरक्षित किए गए हैं।

शहर के फराश टोला में बाईक चालक से पूछ-ताछ करती पुलिस- फोटो : AZAMGARH

माजबरगंज में 12 बजे के बाद लोगों को खदेड़ती पुलिस।- फोटो : AZAMGARH

वेस्ली इंटर कालेज के पास मोटर साईकिल चालोकों को खदेड़ती पुलिस।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें