फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने मचाई तबाही, बाधित हुई किसानों की मड़ाई

विज्ञापन
सगड़ी के बोझिया गांव मडाई के लिए रखा गेहूं भीगा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। लॉक डाउन से परेशान किसानों पर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने वज्रपात कर दिया। कई किसान कटाई के बाद गेहूं की मड़ाई में जुटे थे लेकिन फसल भींगने से मड़ाई का काम रुक गया है। फसल के खराब होने की आशंका भी बढ़ गई है। कई किसानों कटाई के बाद खेतों में फसल छोड़ रखी थी। उनका काम भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

लाक डाउन ने पहले ही किसानों को परेशान कर रखा था। ऊपर से मौसम की बेरुखी किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। विगत कई दिनों से जनपद में बादलों की आवाजाही जारी थी। कुछ ग्रामीण इलाकों में बूंदाबादी भी हुई थी। मौसम का मिजाज देख किसान तेजी से अपने फसलों की कटाई और मड़ाई में जुटा हुआ था। लेकिन सोमवार की देर शाम और मंगलवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने किसानों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। खेतों और खलिहानों में रखी उनकी फसल भीगकर बर्बाद हो गई है। जिससे मड़ाई का कार्य पूरी तरह से बाधित हो गया है। कई दिनों से मड़ाई में जुटे किसान अब भीगी फसल को सुखाने में जुट गए हैं। मंगलवार की सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद धूप निकलते ही किसान भीगी फसलों को सुखाने में जुट गए। वहीं जनपद के कुछ क्षेत्रों में ओले पड़ने की भी सूचना मिली। काटकर रखे गेहूं के भीगने से किसानों केे इसके दाने काले पड़ने का डर सताने लगा है। इस बारिश के कारण गेहूं के दानों की चमक भी गुम हो जाएगी। कृषि जानकारों की मानें तो इस बारिश ने किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। बहुत से किसानों की खलिहान में काटकर रखी चने की फसल भी भीग गई है। मंगलवार को धूप निकलने के बाद किसान अपनी फसल को फैलाकर उसे सुखाने में मशगूल रहे। ताकि शाम को ट्रैक्टर से उसकी मड़ाई की जा सके। वहीं बारिश के साथ आई आंधी ने आम की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। अहरौला में सोमवार की शाम को आंधी और बारिश ने किसानों की गेहूं की मड़ाई पर ब्रेक लगा दिया। बारिश से बोझ भींग गया। सगड़ी तहसील क्षेत्र में सोमवार की रात्रि गरज चमक और तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते गेहूं का बोझ भींग गया। मड़ाई का कार्य प्रभावित हो गया है। फरिहां क्षेत्र के कई गांव में कटाई के बाद मड़ाई के लिए रखा गेहूं का बोझ तेज आंधी और बारिश की वजह भींग गया है।
अधिकारियों को दिए आंकलन के निर्देश
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि सोमवार सायं व रात्रि में आंधी व ओलावृष्टि हुई थी, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में घर-झोपड़ी क्षतिग्रस्त हुए हैं। अपने क्षेत्रों मे निरीक्षण कर लें कि किन-किन व्यक्तियों को नुकसान हुआ है। गम्भीरता से लें और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित व्यक्तियों को सहायता प्रदान करें। जनपदवासियों से अपील की कि जिन व्यक्तियों का आंधी-ओलावृष्टि से घर-झोपड़ी क्षतिग्रस्त हुई है, उसकी सूचना तहसील स्तर पर व जिले स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध कराएं। बिजली गिरने से दयाराम पुत्र पलकधारी ग्राम नवबरार त्रिपुरारपुर खालसा, आरती पुत्र राजदेव ग्राम टंडवाखास तहसील मेंहनगर की मौत होने पर चार-चार लाख की स्वीकृत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें