फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर खराब होने से लगा जाम

Fri, 02 Jan 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के जगरनाथ सराय के पास शुक्रवार की सुबह एक कंटेनर खराब हो गया। इसके चलते वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके चलते पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। कंटेनर के सही होने पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

रानी की सराय क्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या से लोग जुझते रहते हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह जगरनाथ सराय के पास कंटेनर को मोड़ते समय पहिया पंचर हो गया। सड़क के बीचो-बीच कंटेनर के खराब हो जाने से आवागमन बाधित हो गया है। किसी तरह वाहन चालक ने पहिया दुरुस्त कराया, तब जाकर पांच घंटे बाद यातायात शुरु हो सका। इस दौरान चार किमी तक गाड़ियों की कतार लग गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें