फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बोने की मशीन रही आकर्षण का केंद्र

Fri, 02 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के पकड़ी स्थित दयानंद कोेमल सर्वोदय जूनियर हाईस्कूल में लोक शिक्षक स्व. कोमल यादव की पुण्यतिथि पर  किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेले में धान बोने की मशीन किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मेले की शुरुआत स्व. कोमल यादव के चित्र पर मार्ल्यापण कर मुख्य विकास अधिकारी अनिल मिश्र ने किया। उन्होंने किसानों से कहा कि लोक शिक्षक स्व. कोमल यादव ने अपने मेहनत एवं लगन से इस ग्रामीणांचल में शिक्षा की अलख जगाने का काम किया। गन्ना कृषि निदेशक बीके यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और जे सांसद मुलायम सिंह यादव ने सठियांव चीनी मिल को चालू करने के लिए 350 करोड़ रूपया अवमुक्त कर दिया गया है। एक साल के अंदर जिले के किसानों को 35000 किग्रा. पेराई वाला चीनी मिल व डिस्टलरी की सौगात मिल जाएगी। उपकृषि निदेशक आर.बी. सिंह,  जिलाकृषि अधिकारी बसंत दूबे, ब्लाक प्रमुख अहरौला शकील अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें