फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की मौत, छह लोग घायल, फोर्स तैनात

Thu, 18 Jun 2020 09:13 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आजमगढ़ में मेड़ के विवाद में पिछले कई दिनों से सुलग रही चिंगारी ने बुधवार रात को आग का रूप ले लिया। संघर्ष में जहां 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वहीं, दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूर से घायल हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रही है। आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन


मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में नकछेद चौहान और मिट्ठू के परिवार के बीच खेत की मेड़ को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्ष के लोग इसी मामले को लेकर आमने-सामने आ गए थे। गांव के लोगों ने पंचायत की दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन किसी ने नहीं माना।

मंगलवार को ये मामला थाने पहुंचा तो एसओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बुधवार को दोनों पक्षों को थाने में बैठा कर समझौता कराया। तय किया गया कि गुरुवार को पुलिस गांव में जाएगी और मेड़ बंधवा देगी। शाम को दोनों पक्ष घर वापस आए तो चार बजे फिर कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


सूचना पर डायल 112 और थाने की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को फिर समझा कर अलग कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई, लेकिन रात आठ बजे पक्षों फिर आमने सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे, रॉड और ईंट से एक दूसरे पर हमला किया।

हमले में एक पक्ष के अंकित (19) पुत्र नकछेद चौहान, नकछेद पुत्र शुग्गा, सरिता पत्नी नकछेद और दूसरे पक्ष के मिट्ठू पुत्र चन्नर, अनिता पत्नी मिट्ठू, महिमा पुत्र मिट्ठू, राधा पुत्री मिट्ठू जख्मी हो गए। घायलों को पहले सीएचसी फिर वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां अंकित की मौत हो गई।

अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार सुबह एपी सिटी पंकज पांडेय, सीओ लालगंज अजय यादव और एसओ स्वतंत्र कुमार मौके पर पहुंच गए। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदना दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें