आजमगढ़। कोरोना के कारण बंद चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 17 जुलाई से फिर शुरू होगा। जिला प्रशासन की ओर से इसकी तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है। पहले संपूर्ण समाधान दिवस हर महीने में दूसरे और चौथे मंगलवार को तहसीलों में आयोजित किया जाता था, लेकिन अब इसका आयोजन पहले और तीसरे शनिवार को होगा।
कोरोना के बाद 17 जुलाई को पहले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मेंहनगर, सात अगस्त को मार्टीनगंज, 21 अगस्त को सगड़ी, चार सितंबर को बूढ़नपुर, 18 सितंबर को फूलपुर, दो अक्टूबर को निजामाबाद, 16 अक्टूबर को लालगंज तहसील में होगा। इसके बाद छह नवंबर को मेंहनगर, 20 नंवबर को सदर, चार दिसंबर को सगड़ी और 18 दिसंबर को बूढ़नपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इन तहसीलों में डीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व और मुख्य राजस्व अधिकारी अलग-अलग तहसीलों में लोगों की समस्याएं निस्तारित करेंगे।