फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लालगंज में 15 दिन से सीएनजी आपूर्ति ठप, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-लालगंज-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर भगवानपुर स्थित सुभाष सर्विस स्टेशन के इंडियन ऑयल-टोरेंटो सीएनजी स्टेशन पर करीब 15 दिन से गैस की आपूर्ति ठप है। इससे कार, ऑटो और टैक्सी समेत सीएनजी वाहनों के चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाहन चालक रमेश वर्मा, जयचंद सिंह, वरुण कुमार आदि का कहना है कि सीएनजी नहीं मिलने के कारण उन्हें गैस भरवाने के लिए आजमगढ़, जौनपुर या वाराणसी तक जाना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन का अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है।
कई चालक मजबूरी में महंगे पेट्रोल से वाहन चला रहे हैं। त्योहारों के दौरान सवारियां बढ़ने के बावजूद सीएनजी उपलब्ध नहीं होने से उनकी कमाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के अनुसार, पंप कर्मचारियों की ओर से रोजाना अगले दिन आपूर्ति शुरू होने की बात कही जाती है, लेकिन अब तक समस्या दूर नहीं हुई। वाहन चालकों ने जिला प्रशासन और संबंधित गैस कंपनी से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
पंप संचालक सरिता देवी के पति शरद ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की कम बिक्री के कारण इंडियन ऑयल की ओर से टोरेंटो गैस की आपूर्ति बंद की गई है। एक-दो दिन में आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
वहीं, टोरेंट गैस के अधिकारी राकेश शाह ने बताया कि इंडियन ऑयल और टोरेंटो गैस के बीच टाई-अप है। इंडियन ऑयल की ओर से गैस आपूर्ति बाधित हुई है। टोरेंटो की सेवा में कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें