फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राम-हनुमान मिलन और सुग्रीव से मित्रता के प्रसंग का मंचन

विज्ञापन
शबरी और श्रीराम संवाद का दृश्य । संवाद
विज्ञापन
नगर के अतलस टैंक स्थित काली जी मंदिर एवं अटलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात जय मां विंध्यवासिनी रामायण रामलीला मंडल की ओर से रामलीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला में भगवान राम के वनवास के दौरान शबरी से भेंट, हनुमान से मिलन, सुग्रीव से मित्रता और बाली वध के प्रसंगों का कलाकारों ने प्रभावी मंचन किया। मंचन के दौरान कलाकारों के भावपूर्ण संवाद और अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
राम-शबरी भेंट के प्रसंग में शबरी की भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति और प्रतीक्षा को कलाकारों ने भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। भगवान राम के आश्रम पहुंचने पर शबरी के स्वागत और प्रभु के प्रति उनके समर्पण का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद राम और हनुमान के मिलन का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। हनुमान द्वारा भगवान राम को सुग्रीव के पास ले जाने और दोनों के बीच मित्रता कराने का दृश्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। श्रीराम और हनुमान के मिलन पर लगे जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
राम-सुग्रीव मित्रता के बाद बाली और सुग्रीव के बीच संघर्ष का मंचन किया गया। कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रसंग को जीवंत कर दिया।
बाली वध के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी मंदिर परिसर में पहुंचे। मंचन के लिए आयोजन समिति की ओर से दर्शकों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें