फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Azamgarh: सीएम योगी ने कहा, मोदी ने पूरा किया वादा; हवाई चप्पल पहनने वाला उड़ेगा हवाई जहाज में

Sun, 10 Mar 2024 02:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

CM Yogi In Azamgarh: आजमगढ़ एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर सीएम योगी ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2018 में पीएम जब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के लिए आए थे तो उन्होंने कहा था मेरा सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में उड़े। आज उन्होंने अपना वादा पूरा किया। 
विज्ञापन
CM Yogi In Azamgarh - फोटो : योगी आदित्यनाथ/एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदुरी एयरपोर्ट के लोकार्पण अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी ने जो वादा किया उसे पूरा किया। उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में बैठेगा। आज उसी वादे को पूरा करते हुए प्रदेश पांच एयरपोर्ट का लोकार्पण उनके द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन


2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के लिए आए थे तो उन्होंने कहा था मेरा सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में उड़े। आज वह वादा पूरा हो रहा है। आज प्रधानमंत्री यहां पर होली से पहले 2400 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण करने के लिए हैं।

उन्होंने कहा कि पहले लोग आजमगढ़ के नाम से भयभीत होते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आजमगढ़ विकास के पथ पर अग्रसर है। आज जिले को विश्वविद्यालय मिला। हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय खुल रहा। जिसका निर्माण चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी उप्र की अर्थव्यवस्था को नई पहचान दे रहा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 

सीएम ने कहा कि 22 हजार करोड़ से अधिक की लागत से बना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ के विकास की धुरी बन चुका है। इसने पूर्वी उप्र की अर्थव्यवस्था को नई पहचान देने का कार्य किया है। आजमगढ़वासी मात्र दो घंटे में लखनऊ पहुंचते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा आजमगढ़ के एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है, इसके साथ ही वायुसेवा भी प्रारंभ हो जाएगी। पीएम के सहयोग से आज उप्र को पांच नए एयरपोर्ट प्राप्त होने जा रहे हैं, डबल इंजन सरकार ने प्रयास किया है कि यहां बेहतरीन सुविधा प्राप्त हो। 

पहले नाम से लोग भयभीत होते थे, आज विकास के लिए जाना जा रहा आजमगढ़ 
सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने आजमगढ़ की कला को नई पहचान देने के लिए हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है तो आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए स्थानीय उत्पादों को एक जिला, एक उत्पाद के रूप में देश-दुनिया में पहचान दी है। ब्लैक पॉटरी और मुबारकपुर की रेशमी साड़ियों को भी सात वर्ष के अंदर नई पहचान प्राप्त हो रही है। श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय भी बनकर तैयार हुआ है। पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग भयभीत होते थे, वही आजमगढ़ आज कला, शिक्षा-साहित्यकारों व विकास के लिए देश-दुनिया के अंदर पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के योग्य मार्गदर्शन व नेतृत्व के कारण आजमगढ़ को पुरातन पहचान मिली है। 

होली के पहले हजारों करोड़ रुपये का उपहार दे रहे पीएम 
सीएम ने कहा कि देश नए भारत का दर्शन कर रहा है। प्रदेश के अंदर रेल व राष्ट्रीय राजमार्गों की नई सौगात भी प्राप्त हो रही है। होली के पहले  प्रदेशवासियों को हजारों करोड़ रुपये का उपहार मिल रहा है। सीएम ने कहा कि आजमगढ़ काशी व गोरखपुर के बीच महत्वपूर्ण स्थल के रूप में उभरा है। आजमगढ़ को विकास की महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से नई पहचान मिल सके। पिछले 10 वर्ष में पीएम के मार्गदर्शन व प्रदेश में सात वर्षों में डबल इंजन की सरकार के कारण विकास और लोककल्याण की योजनाएं तेजी से बढ़ी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें