फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष: आजमगढ़ में पोखर की खोदाई को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत, कई जख्मी

Sat, 12 Jun 2021 11:07 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के  रामपुर गांव में बीती रात पोखर की खोदाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं कई लोग घायल हो गए। घटना से गांव में तनाव है, जिसे देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
आजमगढ़: पोखर की खोदाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष - फोटो : फाइल डेमो.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के  रामपुर गांव में बीती रात पोखर की खोदाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं कई लोग घायल हो गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में तनाव है, जिसे देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


मेहनगर में सिंहपुर चौकी अंतर्गत रामपुर गांव में पट्टा सुदा पोखरी की खुदाई होनी है। इसी पोखरी की खुदाई को लेकर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे दो पक्ष आपस में भीड़ गए। दोनों तरफ से जम कर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में कई लोग जख्मी हो गए। 45 वर्षीय अजित सिंह पुत्र रामचेत को गंभीर चोट आई। जब तक उसे इलाज के लिए के जाया जाता तब तक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों  की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में तनाव है, जिसे देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें