गद्दीपुर गांव निवासी रजनीश (14) पुत्र सुनील हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों के अनुसार वह काफी होनहार और मेधावी था। अक्सर ही वह परिजनों से कहा करता था कि बोर्ड परीक्षा में वह बेहतर परिणाम लाएगा।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गांव निवासी हाईस्कूल के एक छात्र ने घर पर ही शुक्रवार को दिन में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे कारण हाईस्कूल की परीक्षा कराए बिना ही प्रोन्नति किया जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गद्दीपुर गांव निवासी रजनीश (14) पुत्र सुनील हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों के अनुसार वह काफी होनहार और मेधावी था। अक्सर ही वह परिजनों से कहा करता था कि बोर्ड परीक्षा में वह बेहतर परिणाम लाएगा। कोरोना के चलते बोर्ड की परीक्षा नहीं हुई लेकिन वह तैयारी में लगा था।
सरकार ने 2021 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर सभी को प्रोन्नति करने का निर्णय ले लिया। इससे वह अवसाद ग्रस्त हो गया ता। शुक्रवार को दिन में उसने छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।