जिला अस्पताल में बच्चे को वैक्सीन लगाता स्वास्थ्य कर्मी।
जिला महिला अस्पताल में नियमित टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 38 गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए गए। इस अभियान में 22 बच्चों और 16 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मातृ व शिशु स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है। टीकाकरण नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि जिले में कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे।
टीकाकरण से बच्चों में कई गंभीर बीमारियों जैसे खसरा, पोलियो और डिप्थीरिया से बचाव संभव है। वहीं, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करता है।