फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : लंगूर पकड़ने के दौरान छोड़े गए पटाखे से बालक की मौत, गांव में सनसनी

Sun, 22 May 2022 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 

सार

वन विभाग की टीम ने उसे बाहर निकाले के लिए पटाखा फोड़ा जो पास मौजूद कक्षा पांच के छात्र शोएब अख्तर के सिर पर लगा और वह चोटिल होकर गिर गया। परिजन उसे सीएचसी कोल्हूखोर ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
file pic..... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानागंज कस्बे में आतंक मचाए लंगूर को पकड़ने के लिए शनिवार को पहुंची वन विभाग की टीम ने पटाखा फोड़ा, जो छिटककर एक बालक को लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जहानागंज व आसपास के गांवों में कई दिन से एक लंगूर दहशत मचाए था। वह कई लोगों को काट चुका था। जिस पर वन विभाग की टीम क्षेत्रीय वन अधिकारी चंद्रभूषण तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को कस्बे में पहुंची। इस दौरान लंगूर एक घर में घुस गया। 

टीम ने उसे बाहर निकाले के लिए पटाखा फोड़ा जो पास मौजूद कक्षा पांच के छात्र शोएब अख्तर के सिर पर लगा और वह चोटिल होकर गिर गया। परिजन उसे सीएचसी कोल्हूखोर ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के पिता कमाल अख्तर ने बताया कि दो दिन से लंगूर के आतंक से सभी परेशान थे। इसलिए पूरा इलाका वन विभाग की कार्रवाई देखने के लिए जुटा था। बेटा भी यह सब देखने के लिए खड़ा था, उसी दौरान यह घटना हो गई। बालक की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया। शोएब आठ भाई बहनों में पांचवें नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें