फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइलेंसर बदल तेज आवाज में गाड़ी चलाने वालों पर होगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रेसिंग बाइक के शौकीन युवक लोगों का ध्यान खींचने के चक्कर में साइलेंसर बदल कर बाइक की आवाज तेज कर देते हैं। उनकी यह हरकत लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। गोली चलने जैसी आवाज से हृदय रोगियों को धक्का लगता है। परिवहन विभाग ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरतने जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवा बाइक का मूल साइलेंसर निकालकर उसके स्थान पर दूसरा साइलेंसर लगा कर चल रहे हैं। साइलेंसर बदलने के बाद इसकी आवाज गति बढ़ने के साथ बदलती रहती है। ये बाइक सड़क पर दौड़ती हैं तो हाई फ्रीक्वेंसी की ध्वनि होती है जो कानों में चुभती है। कुछ में गति तेज करने पर गोली चलने जैसी ध्वनि होती है। यह आवाज से ह्दय रोगियों के लिए खतरनाक है। ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए परिवहन विभाग ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरतने जा रहा है। आवाज कर चलते मिले वाहन तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एजेंसी से दो पहिया वाहनों में जो साइलेंसर लगाकर मिल रहे हैं वह बिलकुल आवाज नहीं कर रहा है। युवा इसे बदलकर दूसरा साइलेंसर लगा रहे हैं जो तेज आवाज करता है। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। इसपर अंकुश लगाने के लिए वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।-संतोष कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें