फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। भवरूपुर गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में प्रतिदिन चोरी की घटनाएं हुई हैं। चोर लाखों की नकदी के साथ जेवरात समेट चुके हैं।
विज्ञापन

अहरौला क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है। भवरूपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोर मनोज राय पुत्र रामनरायन राय के घर में दो कमरों में बंद ताले को तोड़कर तीन अटैची और तीन बाक्स उठा ले गए। सुबह गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार बृहस्पतिवार की रात वह घर के बाहर बरामदे में और महिलाएं छत पर सो रही थीं। मुख्य दरवाजे से ही चोर घर में घुसे और सात लाख के जेवरात के अलावा 10 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची अहरौला थाना पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। गृहस्वामी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एक सप्ताह के अंदर चोरी की यह छठी घटना है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें