फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नौवीं शादी करने के लिए आठवीं पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, FIR; अब विवाहिता को मिल रही धमकी

Mon, 29 Apr 2024 08:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में उसने स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन विवेचक द्वारा उसे गुमराह किया जा रहा है। इसी का फायदा उठाते हुए उसका पति पुनः एक सप्ताह पहले ब्रुनेई भाग गया, जिससे पुलिस उसको नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन
महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे है लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने खाड़ी देश में रहकर ऑनलाइन आठवीं शादी कर ली। यही नहीं शादी के बाद घर आया और पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। आठवीं पत्नी को भी तलाक देने के फिराक में है।

विज्ञापन


पत्नी ने समय रहते पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया, अब आरोपी खाड़ी देश फरार हो गया। पीड़ित पत्नी द्वारा एसपी से गुहार लगाई गई है। जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सोमवार को एसपी कार्यालय पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसका पति सात शादी पहले ही कर चुका था। आठवीं शादी उसने ब्रूनेई से वर्ष 2018 में ऑनलाइन उससे की। अब वह नौवीं शादी करने के लिए उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है।
विज्ञापन


ससुराल वाले उसे मुकदमा वापस लेने के लिए आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहे है।

इस संबंध में पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों पर उचित कार्यवाही का मांग की। इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर विवेचना के दौरान पीड़िता द्वारा और साक्ष्य दिया जाता है तो उसे भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें