फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटो सीमा विवाद के बाद अतरौलिया थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया/अहरौला। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोपालीपट्टी गांव के पास बुधवार को हुई युवती की गला रेत कर हत्या मामले में देर रात तक अहरौला व अतरौलिया थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। देर रात सीओ बूढ़नपुर द्वारा घटनास्थल अतरौलिया थाने में निश्चित करने पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव की रहने वाली 20 वर्षीया खुशबू की अहरौला क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी देवानंद उर्फ गोलू से विवाह तय हुआ था। चार माह पूर्व दोनों की सगाई भी हो गई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे थे। होने वाले पति के बार-बार बुलाने पर बुधवार को खुशबू अपनी भाभी पूजा के साथ मिलने के लिए गई। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और होने वाले पति ने खुशबू के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवानंद फरार हो गया। भाभी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और घायल को तत्काल सीएचसी अतरौलिया लाया गया जहां उसे उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में युवती की मौत हो गई। देर रात तक अहरौला व अतरौलिया थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। देर रात सीओ बूढ़नपुर ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद उसे अतरौलिया थाना क्षेत्र में बताया। इसके बाद मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अतरौलिया थाने में देवानंद के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
पिता की तहरीर पर अतरौलिया थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। नामजद अभियुक्त की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें