फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरिहा के पूर्व प्रधान, सचिव और तत्कालीन जेई पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विकास खंड के फरिहा गांव के पूर्व प्रधान, सचिव और तत्कालीन जेई के खिलाफ विकास के नाम पर 17 लाख 28 हजार 294 रुपये का गबन करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच में पूर्व प्रधान, सचिव व तत्कालीन जेई दोषी पाए गए थे। डीएम के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत रानी की सराय की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रानी की सराय ब्लाक के फरिहा गांव में इंटरलाकिंग के नीचे पीसीसी, इंटरलाकिंग के नीचे सैंड बेस, प्लास्टर एवं साइडवाल का कार्य कराया गया है। इसमें पूर्व प्रधान मसूदा खातून, सचिव अभिमन्यु यादव और तत्कालीन अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विकास खंड रानी की सराय रेशमी की ओर से वित्तीय अनियमितता की गई है। आयुक्त के निर्देश पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आजमगढ़, सहायक अभियंता निर्माण खंड-5 लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग एवं मंडलीय उप निदेशक को नामित किया गया था। जांच आख्या के आधार पर मामले में पूर्व प्रधान, संबंधित सचिव एवं तत्कालीन अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विकास खंड रानी की सराय वर्तमान अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जनपद गौतमबुद्ध नगर दोषी पाए गए। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे के निर्देश पर रानी की सराय ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत रानी की सराय को उक्त तीनों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में सहायक विकास अधिकारी पंचायत चंद्र प्रकाश दुबे की तहरीर पर सोमवार को रानी की सराय थाने की पुलिस ने पूर्व प्रधान मसूदा खातून, सचिव अभिमन्यु यादव और तत्कालीन अभियंता रेशमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
0
फरिहा में विकास कार्य के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर जांच में दोषी मिले पूर्व प्रधान, सचिव एवं तत्कालीन अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। -चंद्र प्रकाश दुबे, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, रानी की सराय ब्लाक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें