आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव में बुधवार की रात एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने फूलपुर के माहुल तिराहे पर जाम लगा दिया था। इसे लेकर फूलपुर पुलिस ने 21 नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी मुताबिक दीपचंद राजभर (38) बुधवार की रात अपने मित्र विजय के साथ बाइक से घर जा रहे थे। वह जैसे ही नेवादा गांव के पास पहुंचे थे कि किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने उसे घेर कर लाठी-डंडे से पीटने लगे। जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद उनकी मौत हो गई।
इससे क्षुब्ध परिजन व ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर फूलपुर के माहुल तिराहा पर जाम लगा दिया।
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार