आजमगढ़। पूर्वांचल का आजमगढ़ जिला संवेदनशील माना जाता है। इसके बाद भी महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए है। इससे डर बना रहता है। जितनी फोर्स मौजूद है उसमें से भी कुछ लोगों की प्रयागराज महाकुंभ में उनकी ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में यहां की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है।
बता दें कि आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के प्रभारी सहित कुल 31 लोगों की तैनाती है। इसमें से छह लोगों की ड्यूटी प्रयागराज में होने जाने रहे महाकुंभ में लगा दी गई है। खास बात यह हैं कि खुद प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार राय भी प्रयागराज में ड्यूटी दे रहे है। इनके साथ ही एक दरोगा, एक सहायक दरोगा, एक मुख्य आरक्षी व दो सिपाही भी शामिल है। ऐसे में रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार राय के सीयूजी नंबर पर कॉल की गई लेकिन कॉल रिसिव नहीं हुआ।
यहां से शाहगंज रेलवे स्टेशन की भी सुरक्षा
31 लोगों की तैनाती में पांच लोगों की ड्यूटी शाहगंज रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है। इसमें एक सहायक दरोगा और चार पुलिसकर्मी शामिल है। कुल मिलाकर कहा जाए कि सिर्फ 20 पुलिसकर्मियों से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन की सुरक्षा हो रही है तो यह गलत नहीं होगा।
रेलवे स्टेशन पर बेधड़ कोई भी आ और जा सकता है। यात्रियों को चेक करने के लिए मेटल डिटेक्टर भी नहीं लगा हुआ है।
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार