फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर किन्नरों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर सोमवार की सुबह साढ़े बजे पांच की संख्या में किन्नर स्कार्पियों से पहुंचे। किन्नर को देख कर परिवार के लोग जब बाहर नहीं निकले तो वे घर में घुस गए और महिलाओं से जेवरात आदि लूटपाट कर स्कार्पियों से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पवई थाना पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। वहीं पीड़ित परिवार ने थाने पर घटना को लेकर तहरीर दिया है।
विज्ञापन

सिल्वर रंग की स्कार्पियों से रामनगर गांव में पहुंचे किन्नर गांव निवासी विनोद सिंह के घर पहुंचे। चालक गाड़ी में ही बैठा रहा और किन्नर विनोद के मकान के बाहर बारामदे में पहुंचे। उस समय घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं था। किन्नरों ने घर की महिलाओं को बाहर बुलाना शुरू किया। जब कोई महिला घर के बाहर नहीं आयी तो पहले एक किन्नर अंदर घूसा और सामने मौजूद मिली महिला का मंगल सूत्र छीन लिया। इसके बाद दो और किन्नर घर में घुसे और एक दूसरी महिला के कान में पहना हुआ जेवर छीन लिया। जब तक घर की महिलाएं कुछ समझ पाती तब तक सभी किन्नर स्कार्पियों में सवार होकर फरार हो गई। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद लूटपाट कर फरार हुए किन्नरों की तलाश में जुट गई। घटना की जानकारी होने पर घर पहुंचे विनोद सिंह ने अज्ञात किन्नरों के खिलाफ पवई थाने में तहरीर दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश दूबे ने बताया कि घटना के बारे में तहरीर मिली है। दबिश दी जा रही है लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें