फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मी हड़ताल पर, धरना

Fri, 28 Jul 2017 12:09 AM IST
azamgarh
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर सी-डाट कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : azamgarh
विज्ञापन
तीसरा पीआरसी लागू करने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को ज्वाइंट फोरम आफ एक्जीक्यूटिव एवं नान एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के आह्वान पर इंपलाइज यूनियन एंड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के बैनर तले कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान कार्यालय परिसर में धरना देकर और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।  
विज्ञापन


     
 बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन की जिला सचिव प्रतिमा सिंह ने कहा कि समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों को वेतनमान संशोधन एक जनवरी 2017 से लागू किया जाए, पेंशनर का पेंशन संशोधन एक जनवरी 2017 से लागू किया जाए, डायरेक्ट भर्ती कर्मचारियों एवं अधिकारियों को 30 प्रतिशत सुपर एनीवेशन बेनिफिट दिया जाए ट्रेड यूनियन एक्टिविटी पर लगाया गया प्रतिबंध अविलंब वापस लिया जाए।


उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो वृहद पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सरकार पर बीएसएनएल का निजीकरण करने का आरोप लगाया। कहा कि हम सरकार के मंसूबों को सफल नहीं होंने देंगे। हमारा आंदोलन मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा। धरने को अवनीश सिंह, पंचानन राय, भारतीय मजदूर संघ के धर्मेंद्र सिंह राय, लेबर कांटैक्टर बबलू सिंह आदि ने संबोधित किया। धरने में कांता प्रसाद, राजेश सोनकर, राजाराम, मंजू राय, सुदामी देवी, राजपति देवी, हरिश्चंद्र गिरी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें